Chattisgarh : एक महिला को कुचलते हुये बोलेरो पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं, 8 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुये हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रविवार को हुआ, जब PM नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने कुछ लोग बोलेरो से जा रहे थे। मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों के अनुसार, पंडरीखार गांव की रमिताबाई फूल विसर्जन कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बोलेरो बेकाबू होकर पुल से नीचे गिर गई, जिससे मौके पर ही ड्राइवर बाबूलाल चौधरी (30 साल) और रमिताबाई (40 साल) की मौत हो गई। बेतरह जख्मी लोगों को विलासपुर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोन नदी पुल पर कोई सुरक्षा दीवार नहीं है, जिस वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। सड़क पर मोड़ और सुरक्षा दीवार न होने से यह जगह बेहद खतरनाक बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें :40 के पार पहुंचा पारा, इन जिलों में बच कर रहें…
इसे भी पढ़ें :सड़क हा’दसे की शिकार हो गई एक बिरहोर
इसे भी पढ़ें :झारखंड से मुंबई के लिये एक नई ट्रेन… जानें रूट
इसे भी पढ़ें :के रवि कुमार बोले, शॉर्टकट से बचें अधिकारी…














