spot_img
spot_img

लाखों की बोलेरो और स्‍कॉर्पियो को कबाड़ी में बेचा, ऐसे खुला राज  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa (Nityanand Dubey) : गढ़वा पुलिस ने इंटर स्‍टेट 3 वाहन चोर को पकड़ा है। तीनों ने एक ही रात दो बोलेरो की चोरी की थी। एक ही रात दो बोलेरो की चोरी से हड़कंप मच गया। चोरी की यह घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से तीन शातिर चोरों को धर दबोचा। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने जो  कुछ बताया उसे सुन पुलिस दंग रह गई। लाखों की बोलेरो को कबाड़ी दुकान में बेच दिया। पुलिस ने बताया कि ये सभी चोर अलग-अलग जगहों से वाहनों की चोरी कर उसे सस्‍ते दाम में बेच देते थे।

गिरफ्तार अपराधियों में जौनपुर के जितेंद्र कुमार गौतम उर्फ जीतु (21 साल), आजमगढ़ के गुड्डू उर्फ गंगाधर (36 साल) और अमित कुमार (22 साल) शामिल है।

यहां याद दिला दें कि गढ़वा के जिले के कांडी और भवनाथपुर थाना क्षेत्र से एक ही रात दो बोलेरो की चोरी हुई थी। जांच में जुटी पुलिस को तीनों का लोकेशन यूपी मिला। जानकारी मिली कि तीनों शातिर अपराधी हैं और पूर्व में जेल भी जा चुके हैं। उनके पास से एक स्कॉर्पियो और चोरी हुई बोलेरो के कई पार्ट्स मिले।

Read More : SDO का स्टेनो चढ़ा ACB के हत्थे, इतने रुपये ले रहा था घूस

Read More : काम की बात : Aadhar कार्ड का फोटो कराना है चेंज, तो यहां जानें तरीका

Read More : सुलग उठा यूपी, 4 किसान समेत 8 मरे, पुलिस गाड़ी फूंकी, धरना, देखें

Read More : हजारीबाग के 9 थाना प्रभारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...