UP : वाराणसी में गंगा में एक बड़ी नाव से छोटी नाव की टक्कर हो गई। जिसके बाद छोटी नाव पलट गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खबर मिलते ही जल पुलिस और NDRF के जवान मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई। छोटी नाव में सवार सभी 6 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा के अनुसार बड़ी नाव में 58 लोग सवार थे। छोटी नाव में छह लोग थे। दोनों नाव चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
VIDEO | Uttar Pradesh: A boat capsizes in Ganga River in #Varanasi. Several people rescued. More details are waited.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/jAlw1QsgSS
— Press Trust of India (@PTI_News) January 31, 2025








