UP : प्रयागराज में 24 फरवरी को होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने महाकुंभ के कारण यह फैसला लिया है। प्रयागराज में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान की वजह से श्रद्धालुओं की भीड़ एवं ट्रैफिक को देखते हुये 24 फरवरी को होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। अब 24 फरवरी को होने वाली परीक्षायें 9 मार्च रविवार को ली जायेंगी। यह आदेश केवल प्रयागराज जनपद के लिए लागू होगा, जबकि अन्य जनपदों में परीक्षायें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।




