Kohramlive : रविवार तड़के मुंबई के कोस्टल ब्रिज पर तेज रफ्तार BMW अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लाला लाजपत राय कॉलेज के पास हुआ। दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। कॉस्टल रोड कंट्रोल रूम के मुताबिक, काली BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ा और कार ब्रिज से नीचे जा गिरी। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। BMW कार हवा में कई बार पलटते हुये नीचे गिरी है। हादसे के बाद चारों युवकों को नायर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान शनय गूजर (21), आदित्य जकासनिया (19) और एक 17 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। वहीं करीब 20 वर्षीय आदित्य ओसवाल का ट्रॉमा वार्ड में इलाज चल रहा है। चारों युवक गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले थे और जुहू स्थित NMIMS में पढ़ाई कर रहे थे। वे पीजी में रहते थे। पुलिस हादसे की वजह और दुर्घटना से पहले की पूरी घटनाक्रम की जांच कर रही है।
#Breaking 3 Dead As Speeding BMW Crashes On Mumbai Coastal Road, Falls Off BridgeThe car, a black BMW, was travelling from Marine Drive towards Haji Ali on the Coastal Road when the driver allegedly lost control.
#Mumbai #MumbaiNews #CoastalRoad #BMW @MumbaiPolice https://t.co/j2ZaPnWX4p— Monu Lodhi 🇮🇳 (@monu_lodh) September 20, 2026




