Palamu : पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के राजखेता गांव में जब दो शव मिले, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जंगलों के सन्नाटे में मौत की यह कहानी कई सवाल छोड़ गई। यह डबल मर्डर किसने और क्यों किया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। मारे गये एक व्यक्ति की पहचान दिनेश यादव के रूप में हुई, जो कभी माओवादी संगठन से जुड़ा था। 2017 में उसने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया था, मगर अतीत का साया शायद उसका पीछा नहीं छोड़ सका। पुलिस अभी तक दूसरे मृतक की पहचान नहीं कर पाई है, जिससे इस हत्या का रहस्य और गहरा जाता है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दिनेश बीते 29 जनवरी को चेन्नई से लौटा था। सोमवार को वह अपने रिश्ते के चाचा विपिन यादव के साथ घर से निकला, मगर वापस नहीं आया। आखिरी बार दोनों को बिहार के सलैया में देखा गया था। दिनेश के भाई दीपक यादव का दावा है कि इस हत्या की गुत्थी विपिन यादव के पकड़े जाने के बाद सुलझ सकती है। उसका इल्जाम है कि विपिन की गतिविधियां संदिग्ध रही हैं और उसका संबंध नक्सल संगठनों से था। क्या यह दोहरा हत्याकांड माओवादी गुटों की पुरानी रंजिश का नतीजा है, या इसके पीछे कोई और राज छिपा है? इस बिंदु पर पुलिस तहकीकात कर रही है।
इसे भी पढ़ें :आठवीं तक की सभी कक्षायें ऑनलाइन, ट्रेनें रद्द, बढ़ रही भीड़…
इसे भी पढ़ें :रेखा गुप्ता के CM बनते ही आतिशी ने कर डाली ये डिमांड…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में 1 करोड़ की अवैध शराब जब्त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :JAC ने ये दो बोर्ड एग्जाम किये रद्द, नोटिफिकेशन










