spot_img
spot_img

मुर्शिदाबाद में बहा खू’न, बाप-बेटे की ह’त्या, इंटनेट बंद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के धुलियान में शनिवार को फिर आग का दरिया फूटा। हिंसक भीड़ ने हरगोविंद दास और उनके बेटे चंदन दास को घेर लिया और पीट-पीट कर मार डाला। दोनों पिता-पुत्र देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाते थे। वहीं, गोली लगने से एक अन्य घायल हो गया। गाड़ियां फूंकी गई, बम फेंके गये। सुइटी थाना क्षेत्र में पुलिस पर क्रूड बम फेंका गया। लगभग 9 जवान घायल हो गये। यह हिंसा जिले के शमशेरगंज ब्लॉक के धुलियान में हुई। एक दिन पहले भी यहां खून बहा था, अबतक कुल 3 मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया। लोगों में डर-भय समाया हुआ है। पुलिस ने मीडिया से कहा कि पुलिस ने गोलियां नहीं चलाई है। अबतक 118 लोगों को अरेस्ट किया गया है। जांच जारी है। इस बीच CM ममता बनर्जी ने कहा कि दंगे को राजनीति का ज़रिया न बनायें, सबकी जान कीमती है। वक्फ कानून राज्य में लागू नहीं होगा, केंद्र का बनाया कानून, जवाब भी वही दे।” राज्यपाल बोले,  कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत की जायेगी। उन्होंने उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “बंगाल अराजकता की आग में जल रहा। कट्टरपंथी हिंसा पर उतारू हैं, आम लोग डरे-सहमे हैं।”

इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...