Hazaribagh(Sunil Sahu) : खून का बदला खून के मकसद से प्रकाश ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या बीते 20 नवम्बर की रात हुई थी। प्रकाश हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के चेपाकला गांव का रहनेवाला था। प्रकाश के मारे जाने के बाद उसकी पत्नी सावित्री देवी के बयान पर 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस कांड में वांटेड उमेश साव को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। उसने हत्या के पीछे छुपे सारे राज उगल दिये। उमेश ने पुलिस को बताया कि साल 2017 में प्रकाश ने उसके भाई रामलखन साव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं साल 2019 में प्रकाश ठाकुर ने उसपर (उमेश) गोलियों की बौछार कर दी थी। तब उसे चार गोलियां लगी थी। वह बच गया, पर खतरा बरकरार था। इसी वजह से उसने प्रकाश को मौत के घाट उतार दिया। उमेश बड़कागांव का रहनेवाला है।
इसे भी पढ़ें :घर में घुसकर सोई अवस्था में मा’र दी गो’ली
इसे भी पढ़ें :पलामू बालिक गृह में महापा’प, दो अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें :खूंटी और चाईबासा पर हुकूमत करने वाले का एन’काउंटर
इसे भी पढ़ें :यूं चलते-चलते आ गई मौ’त, रोड में बवाल…
इसे भी पढ़ें :अगले तीन रोज में झारखंड मंत्रिमंडल का गठन, चौंकायेंगे ये चेहरे…







