Kohramlive : लव मैरिज को भूला फेसबुकिया प्यार में फिदा फैशन और फूड ब्लॉगर रितिका सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है कि किस तरह से उसका भयानक अंत हुआ। चौथी मंजिल से फेंके जाने पर रितिका सिंह के हाथ-पैर और सिर की हड्डियां टूट गई थीं। उसकी पसलियां भी टूट गई थीं। सिर में गहरा घाव होने से खून ज्यादा बहा था, पेट में खून भी भर गया था, उसकी मौत का कारण यहीं बना।

रितिका सिंह का खून करने का इल्जाम लगा उसके पति आकाश गौतम पर। वहीं आकाश का साथ काजल और कुसुमा ने दिया। यह दोनों पैसे की लालच में ऐसा किया। बीते शुक्रवार को रितिका की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मौके ए वारदात पर ही उसके पति आकाश गौतम और दो अन्य लड़कियों को पकड़ लिया गया था।

रितिका सिंह के भयानक अंत के पीछे छुपी कहानी जो सामने आई है, उसके अनुसार करीब तीन साल पहले रितिका ने आकाश के साथ लव मैरिज की थी। गाजियाबाद के प्रताप विहार में रहनेवाली रितिका ने करीब तीन साल पहले पति आकाश को छोड़ अपने फेसबुकिया फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ रहने लगी थी। वह ताजनगरी फेज 2 के ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 404 में रहती थी। वह विपुल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। बीते शुक्रवार को दिन के 10:36 बजे पति आकाश गौतम दो महिलाओं और दो युवकों के साथ आया था।

वह फ्लैट में चला गया। इल्जाम है कि उसने रितिका और विपुल को पकड़ लिया। दोनों को खूब मारा पीटा। विपुल को बाथरूम में बंद कर दिया था। रितिका को चौथी मंजिल से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके हाथ रस्सी से बंधे थे। गले में भी दुपट्टा कसा था। पुलिस ने ओम श्री अपार्टमेंट के फ्लैट पर अभी ताला लगा दिया है।

पुलिस साक्ष्य सबूत जुटाने में जुटी है। अभी रितिका और आकाश के मोबाइल पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। आकाश ने मोबाइल के बारे में बताया कि उसके साथी ले गए हैं। वह कहां भागे, यह नहीं बता सका। आशंका है कि मोबाइल में हत्या से पहले का कोई वीडियो हो सकता है। हाथ बांधने के बाद वीडियो बनाया गया होगा। पुलिस के हाथ ऐसा वीडियो लगा है, जिसमें आकाश गौतम रितिका के गले में कसा दुपट्टा और हाथों की रस्सी खोलने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने कई अहम साक्ष्य जुटा लिये हैं। आकाश और उसके साथ पकड़ी गई काजल एवं कुसुमा को जेल भेज दिया गया है।


इसे भी पढ़ें :नेकेड होकर पूरे शहर में गाड़ी चलाने वाले एडवोकेट के साथ कोर्ट ने क्या किया, देखें…
इसे भी पढ़ें :‘हाईवे पर FASTag से लूट’! IAS ने शेयर किया वीडियो, जानें क्या है सच
इसे भी पढ़ें :मांडर विधानसभा उपचुनाव FINAL RESULT : 23,517 वोट से जीती बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा
इसे भी पढ़ें :सेहत को रखना है बुलंद, तो नाश्ते में रोज लें ओट्स, वजन भी होगा कम
इसे भी पढ़ें :गजब! महिला ने DOLL से की शादी, बच्चा होने का भी किया दावा, देखें…
इसे भी पढ़ें :“नीचे आइये डॉक्टर साहब, इलाज करवाना है”… फिर जो हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :CBSE Board Result : इस दिन तक निकलेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट… देखें












