Kohramlive : छुट्टी में घर आए जवान की मौत हो गई। 35 साल का जवान निर्भय सिंह भारतीय सेना में जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड था। वह एक महीने की छुट्टी में अपने घर आया हुआ था। उसका घर मध्यप्रदेश के धार में है। सोमवार रात वह गांव में ही अपनी भतीजी की शादी में परिवार के साथ गया। इस दौरान वहां उसने नाच-गाना भी किया। निर्भय ने पहले एक रॉकेट लेकर नाचते नाचते अपने हाथ में जलाया। रॉकेट आसमान में जाकर फटा। इसी तरह दूसरा रॉकेट मुंह में दबा। उसमें आग लगा दी। लेकिन इस बार रॉकेट मुंह में ही फट गया। इस दौरान फौजी निर्भय सिंह बुरी तरह जख्मी हो गया। इस हादसे के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। यह मामला धार जिले की सरदारपुर तहसील के आदिवासी ग्राम जलोख्या का है। घटना के बाद शादी समारोह में मातम छा गया।
जवान के मौत की खबर सेना के अधिकारियों को दी गई। महू से सेना के अधिकारी गांव पहुंचे। जहां सेना के जवानों ने मृत जवान को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद सेना की गाड़ी में फौजी का शव रखकर गांव में अंतिम यात्रा निकाली गई और सेना के प्रोटोकॉल के तहत जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण शामिल हुए। वह बीते 2 अप्रैल को अपने घर आया था।
इसे भी पढ़ें : फॉल में पत्थर में फंस गई थी सौरभ और अनुराग की बॉडी… देखें
इसे भी पढ़ें : अगले दो दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर
इसे भी पढ़ें : पानीहाटी में मां का दर्द बना शक्ति, रत्ना देबनाथ बोली, लड़ाई अभी बाकी है…
इसे भी पढ़ें : बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…
इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : पांच राज्यों में मतगणना, कहां-कौन आगे, किसने दिया सरप्राइज… जानें
इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों






