KOHRAMLIVE DESK : एक दर्दनाक हादसा आंध्र प्रदेश के कडप्पा से सामने आया है। चूना पत्थर खदान में विस्फोट होने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है वहीं विस्फोट के बाद मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। घटना कालासापडु ब्लॉक के मामिलपल्ले गांव में उस वक्त हुआ जब सभी सभी खदान में मजदूरी कर रहे थे।
सीएम ने इस घटना पर दुख जताया है
सीएम जगन मोहन रेड्डी ने इस घटना पर दुख जताया और इस मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने मृतक के परिवारों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं प्रकट की। वही आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी अपनी संवेदना व्यक्त की।
Read More : बिहार में शादी पर रोक नहीं, DJ पर बैन… जानिये बिहार का नया Guideline
Read More : यात्रीगण कृप्या ध्यान दें : 9 से 16 मई तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें












