Kohramlive : अफगानिस्तान के समांगन प्रांत के ऐबक शहर में बुधवार की दोपहर एक मदरसे में अचानक बम ब्लास्ट हो गया। इसमें 16 लोगों की जान चली गई, जबकि 27 जख्मी हो गए। अफगानिस्तान के एक प्रमुख मीडिया समूह ने प्रांतीय अस्पताल के डॉक्टर के हवाले से रिपोर्ट दी है कि धमाका दोपहर की नमाज के बाद हुआ। बता दें कि बीते दिनों अफगानिस्तान में एक मोर्टार शेल फटने के धमाका हुआ था। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल बताए गए थे।
10 छात्रों की हुई है मौत
तालिबान के अधिकारी का कहना है कि उत्तरी अफगानिस्तान के मदरसे में हुए बम धमाके में कम से कम 10 छात्रों की मौत हो गई। हमले की अब तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। विस्फोट के बारे में सुरक्षा अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर धमाके के बाद के वीडियो वायरल हो रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : घरवाली की चाहत जंगल से खींच लाया घर तक, सुनें क्या बोल गया उग्रवादी कमलेश
इसे भी पढ़ें : 1 दिसंबर से LPG, रेलवे और बैंक समेत कई नियमों में होगा बड़ा बदलाव, जानना जरूरी
इसे भी पढ़ें : मशहूर गायक दलेर मेहंदी का फार्म हाउस सील, जानें क्यों…
इसे भी पढ़ें : चलित्तर सिंह की मौत के पीछे के सच जानने में जुटी पुलिस














