spot_img

चंडीगढ़ में ब्लैकआउट ड्रिल… जानें कब

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जब सरहद के उस पार बादल गरजते हैं, तो इस पार तैयारी की गूंज सुनाई देती है। पाकिस्तान सीमा पर तनाव की बढ़ती तपिश के बीच केंद्र सरकार ने पूरे देश को एक सख्त संदेश दिया है, सावधान रहें, सतर्क रहें, तैयार रहें। इसी क्रम में, आज यानी बुधवार 7.30 बजे चंडीगढ़ की हवा में सायरन की तेज आवाज़ गूंजेगी। उस समय न डरें, न भागें। यह युद्ध नहीं, जंग की तैयारी की नजमी है, जिसे मॉक ड्रिल कहते हैं। बिल्डिंगों की छतों से लेकर गलियों के सन्नाटों तक, सब कुछ कुछ देर के लिये “जंग के समय” जैसा होगा। 7.30 बजे अलार्म बजेगा, वहीं 7.40 तक ब्लैकआउट रहेगा। 10 मिनट तक घरों की लाइटें बंद रखें और लोग अपने घरों में ही रहें, अफवाहों से बचें। चंडीगढ़ के DC निशांत कुमार यादव ने मीडिया से साफ कहा है, “ये सिर्फ एक एक्सरसाइज है, न घबरायें, न अफवाह फैलायें।”

गृह मंत्रालय के निर्देश पर देश के 244 संवेदनशील जिलों में यह नागरिक सुरक्षा अभ्यास होगा। इसमें शामिल हैं, अहम सरकारी इमारतें,  बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान, हवाई हमले की स्थिति में आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था और इलेक्ट्रॉनिक फेल्योर की स्थिति में तैयारी। सरकार का मानना है कि अगर युद्ध जैसी स्थिति आती है, तो दुश्मन सबसे पहले हमारी अर्थव्यवस्था, इंडस्ट्री और पब्लिक लाइफ को निशाना बनायेगा। इसीलिए:

  • चिन्हित प्रतिष्ठानों की पहचान छुपाई जायेगी
  • लोगों को ब्लैकआउट और इमरजेंसी मूवमेंट की ट्रेनिंग दी जायेगी।
  • हर घर में रखें टॉर्च, मोमबत्ती, दवाइयां, नकदी।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...