Badkagaon(Shivnarayan Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव के लुरुंगा वन क्षेत्र में बेखौफ कोयला माफियाओं को तीखी चोट मिली है। वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुये 7 अवैध कोयला खदानों को डोजरिंग कर भर दिया। DFO मौन प्रकाश के निर्देशन में सहायक वन संरक्षक अविनाश कुमार परमार और रेंजर कमलेश सिंह के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई। जंगलों के सीने में चल रही गेंता और बेलचा को जब्त कर लिया गया। इससे माफिया गैंग में तहलका मच गया।
सूत्रों के मुताबिक लुरुंगा, चानो, रिकवा, रुद्दी, सेहदा, चपरी और खपिया जैसे इलाकों में दर्जनों अवैध खदानें संचालित हैं। यहां से निकला ‘काला सोना’ (कोयला) खपिया के जंगल में डंप होता है, फिर चोरी-छिपे चरही और मांडू के कारखानों में सप्लाई कर दिया जाता है। इस दो नंबरी काम में कई बड़े नाम भी शामिल हैं। वन विभाग का दावा है कि अब न केवल कोयला, बल्कि अवैध बालू और पत्थर खनन पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।












