बड़कागांव में लाल बालू का काला खेल, बेखौफ माफिया

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : बरसात में NGT (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू खनन पर सख्त पाबंदी लगा रखी है, तब भी बड़कागांव में यह कारोबार चरम पर है। हहारो, सोनपुरा और पलांडु नदी किनारे आधा दर्जन से ज्यादा स्टॉक यार्ड खुलेआम बनाकर रखे गये हैं। बिना बोर्ड, बिना चालान पारदर्शिता, धड़ल्ले से स्टॉक जमा है। रात के अंधेरे में बालू निकालकर यार्ड में जमावड़ा किया जाता है, वहीं, अगली सुबह हाईवा–ट्रक–ट्रैक्टर से सप्लाई होता है। एक चालान पर दो-दो ट्रिप का खेल, रोजाना 25–30 हाईवा और कई ट्रैक्टर शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी और गश्ती दल ‘प्रसाद’ लेकर आंख मूंद लेते हैं। नतीजा, लाल बालू का काला कारोबार फल-फूल रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक बरसात में बालू उठाव से नदी का संतुलन, जलीय जीव और जैव विविधता पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि कठोर कार्रवाई कर इस गोरखधंधे को रोका जाये और मिलीभगत करने वाले अधिकारियों पर भी सख्त कदम उठे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...