Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के झामुमो के कद्दावर नेता मिथलेश ठाकुर चुनाव हार गये। उन्हें भाजपा के सत्येंद्र नाथ तिवारी ने 16,772 मतों से हराया। तिवारी को कुल 1,31,361 वोट मिले, वहीं मंत्री ठाकुर को 1,14,589 मत मिले। यह चुनाव भाजपा और झामुमो के बीच सीधा मुकाबला था, जिसमें अन्य प्रत्याशी तीसरे स्थान तक भी नहीं पहुंच सके। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। चुनाव परिणामों की मतगणना 20 टेबलों पर 23 राउंड में हुई। भाजपा के प्रत्याशी ने शुरू राउंड से ही बढ़त बनाई।
नतीजों के अनुसार, समाजवादी पार्टी के गिरनाथ सिंह को 7,957, बहुजन समाज पार्टी के अजय कुमार चौधरी को 7,621, वहीं, रविंद्र कुमार सिंह 4,502, रामप्यारे पाल 4,091, लव कुमार सिंह 3,139, एम एन खान 2,883, लोकनाथ कुमार 2,148, शूजाउद्दीन अंसारी 1,960, सत्येंद्र तिवारी 1,873, परमेश कुमार 1,337, दिलीप कुमार तिवारी 1,006, मनदीप मल्लाह 904, संतोष कुमार चौबे 766, हरीश प्रसाद सिंह 569, गिरिजा नंदन उरांव 526, गोरखनाथ महतो 416, सुखलाल बाखला 405, सोनू कुमार यादव 330 और NOTA को 922 वोट मिले।
वहीं, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अनंत कुमार देव ने भाजपा के भानु प्रताप शाही को 21,462 मतों के भारी अंतर से हराया। अन्य उम्मीदवारों में कोई विशेष प्रदर्शन नहीं कर पाया, और तीसरे स्थान पर स्वतंत्र उम्मीदवार राहुल कुमार गुप्ता ने 5,946 वोट हासिल किये।








