Delhi : आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टियों के तैयारियां शुरू कर दी है। BJP और आम आदमी पार्टी जमकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। आज दिल्ली में BJP ने दिल्ली सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। BJP ने इसका नाम चार्जशीट दिया है। दिल्ली में बीते 10 सालो से केजरीवाल की सरकार है। इस चार्जशीट में BJP ने बीते 10 सालों में केजरीवाल सरकार के काम को लेकर उन्हें घेरा है। आरोप पत्र में BJP ने दिल्ली में प्रदूषण को सबसे बड़ी समस्या करार दिया है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि, “AAP सरकार ने यमुना नदी को इतनी बुरी तरह प्रदूषित कर दिया है, झागदार और जहरीली पानी कर दिया है कि वहां पर पर्व मनाना भी बंद हो गया। मुझे याद है साल 2022 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगले चुनाव से पहले वह लोगों के साथ यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे। केजरीवाल जी 10 साल बीत गए और 2025 आने में सिर्फ 10 दिन बचे हैं, क्या यमुना की सफाई हुई? आपने युमना तो साफ नहीं करवाया लेकिन 2025 आ गया है।” भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता वाली कमेटी ने यह आरोप पत्र तैयार किया।
इधर बीजेपी के आरोप पत्र जारी करने पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “बीजेपी के पास चुनाव लड़ने का कोई एजेंडा नहीं है। वे लोग दिल्ली वालों को बताए कि उन्होंने दिल्ली वालों के लिए 5 सालों में क्या काम किया…AAP ने दिल्ली वालों के लिए बिजली , पानी, महिलाओं का सफर, सड़के और अन्य काफी काम किए। इन लोगों ने क्या काम किया.. पूरे दिल्ली की कानून व्यवस्था चरमराई हुई है…इन्होंने कोई काम नहीं किया। अब चुनाव में आए हैं तो मेरे खिलाफ आरोप पत्र जारी कर रहे हैं…इन पास कोई सीएम का चेहरा नहीं है..”
#WATCH दिल्ली: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “AAP सरकार ने यमुना नदी को इतनी बुरी तरह प्रदूषित कर दिया है, झागदार और जहरीली पानी कर दिया है कि वहां पर पर्व मनाना भी बंद हो गया…मुझे याद है 2022 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगले चुनाव से पहले वह… pic.twitter.com/2O1juU5Whn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2024
#WATCH दिल्ली: बीजेपी के आरोप पत्र जारी करने पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “बीजेपी के पास चुनाव लड़ने का कोई एजेंडा नहीं है। वे लोग दिल्ली वालों को बताए कि उन्होंने दिल्ली वालों के लिए 5 सालों में क्या काम किया…AAP ने दिल्ली वालों के लिए बिजली , पानी,… https://t.co/xzt4EMeb66 pic.twitter.com/fJ6UNP8OAE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2024






