LUCKNOW : बीजेपी नेता ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। फैली खबर के बाद सनसनी फैल गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। छानबीन के क्रम में पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट और लाइसेंसी पिस्टल भी मिला। दोनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेवार अपनी पत्नी को बताया है। घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है।
पुलिस ने बताया कि शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें शख्स ने अपनी पत्नी को सुसाइड के लिए जिम्मेदार बताया है। साथ ही पुलिस को वो लाइसेंसी पिस्टल भी मिली, जिससे मृतक ने खुद पर गोली चलाई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अभिषेक शुक्ला के रूप में की गई है। मृतक गोरखपुर की सिंघड़िया कॉलोनी का रहने वाला था। लेकिन नौकरी के चलते वो लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित नंदिनी अपार्टमेंट में रह रहा था। वो बीजेपी का नेता भी था।
एसीपी साउथ स्वाति चौधरी के मुताबिक
मृतक अभिषेक ने सुसाइड की वजह अपनी पत्नी कुमुद को बताया है। कुमुद यहां ओमेक्स सिटी में रहती है। दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिस वजह से अभिषेक अक्सर परेशान रहता था। सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और मौके से मिले साक्ष्यों को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभिषेक की पत्नी कुमुद से भी बात की जाएगी। घटना से जुड़े हर पहलू की गनहता से पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे
Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौत












