spot_img
spot_img

हक मांगने पर भाजपा ने जेल तक भेज दिया : CM हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamtada : ”जब भी हम अपना हक मांगते हैं और कोई विकास का काम होता है तो उनके पीछे ED, CBI और IT लगाकर उन्हें टार्चर करने का काम किया जाता है। वहीं, जेल भेजने का काम किया जाता है। झूठा आरोप लगाकर भाजपा ने जेल भेजने का काम किया, लेकिन झारखंड की जनता और गरीबों की दुआ और आशीर्वाद का प्रतिफल है कि वे फिर से जनता के बीच खड़े हैं। केंद्र सरकार के पास झारखंड का एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया है, जो केंद्र सरकार नहीं दे रही है।” यह कहना है कि CM हेमंत सोरेन का। मौका था बुधवार को जामताड़ा के कुंडहित प्रखंड के धनुकडीह मैदान में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का। इस दौरान CM ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा और केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। CM हेमंत सोरेन ने वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर कहा कि भाजपा चाहती है कि एक ही पार्टी की सरकार बने। इसे लेकर इस तरह का बिल लाने का काम किया जा रहा है।

Image

CM हेमंत सोरेन ने भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम, आदिवासी- गैरआदिवासी की बात कह सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का इल्जाम लगाया। वहीं, कहा कि महंगाई चरम पर है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन इस पर गौर नहीं किया जा रहा है। BJP के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है। CM ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने देश भर में सांप्रदायिक सैहार्द बिगाड़ने का काम किया था। जिसका नतीजा यह हुआ कि लोगों ने भाजपा को 6 इंच छोटा कर दिया। उन्होंने लोकसभा की तरह आने वाले विधानसभा चुनाव में भी राज्य की जनता से सबक सिखाने की अपील की है।

Image

राज्य सरकार ने 4 सालों में किये कई काम

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि गुजरे चार साल में उनकी सरकार ने जो काम कर दिखाया है। वह बीते 50 साल में नहीं हो पाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को महिलाओं के लिए मील का पत्थर बताया। राज्य सरकार की कई उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि जब झारखंड में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार थी तब 11 लाख गरीबों का राशन कार्ड झारखंड में डिलीट करने का काम किया गया था। उनकी सरकार ने 20 लाख हरा कार्ड बनाने का काम किया है।

Image

अलग राज्य बनाने की चल रही साजिश

CM हेमंत सोरेन ने भाजपा पर जुबानी हमला करते हुये कहा कि झारखंड के संथाल परगना, बिहार के कुछ जिले और पश्चिम बंगाल के कुछ जिले को मिलाकर एक अलग राज्य बनाने की साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि संथाल परगना, बंगाल और बिहार को मिलाकर भाजपा एक अलग राज्य बनाने का शगूफा छोड़ रही है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ऐसे व्यापारियों को बोरे में भरकर गुजरात के समुद्र में डाल देना होगा।

Image

गांव से चलने वाली है उनकी सरकार

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार गांव की सरकार है और गांव से चलने वाली सरकार है, इसलिए उन्होंने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया है। गांव में सरकार जा रही है और लोगों के काम करने का काम कर रही है। इस अवसर पर CM हेमंत सोरेन ने जामताड़ा एवं दुमका को मिलाकर करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वहीं, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों बांटी। युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र भी बांटा गया।मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो, ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी, दुमका लोकसभा सांसद नलिन सोरेन और मंत्री सत्यानंद भोक्ता मौजूद थे।

Image

इसे भी पढ़ें : रुला रहा प्याज, रांची में 8 जगहों पर सस्ता…

इसे भी पढ़ें : मिड डे मील खाकर बीमार हो गये 39 बच्चे

इसे भी पढ़ें : मिर्जापुर में बड़ा हादसा

इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता

इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP

इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी

इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब

इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…

इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार

इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…

इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : अवैध संबंध के शक में मा’री गई मां-बेटी…

इसे भी पढ़ें : अचानक धधकने लगा पेपर मिल, अंदर थे 50 मजदूर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...