Bihar : बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि जदयू और राजद को एक-एक सीट मिली। जन सुराज ने भी एक सीट पर कब्जा जमाया, वहीं दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। भाजपा ने दरभंगा स्नातक, तिरहुत शिक्षक और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की। जदयू के नीरज कुमार पटना स्नातक सीट से और राजद के डॉ. संजीव कुमार पटना शिक्षक सीट से विजयी हुये। दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश राय ने जीत दर्ज की। वहीं, तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय बंशीधर बृजवासी और सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय राहुल राज विजयी रहे।
विजयी उम्मीदवारों की पूरी सूची
पटना शिक्षक: डॉ. संजीव कुमार (राजद)
पटना स्नातक: नीरज कुमार (जदयू)
दरभंगा शिक्षक: सुरेश राय (जन सुराज)
दरभंगा स्नातक: सर्वेश कुमार (भाजपा)
तिरहुत शिक्षक: डॉ. नरेंद्र सिंह (भाजपा)
तिरहुत स्नातक: बंशीधर बृजवासी (निर्दलीय)
सारण शिक्षक: राहुल राज (निर्दलीय)
कोसी स्नातक: एनके यादव (भाजपा)




