spot_img

बाइक सवार बदमाशों ने रंगदारी के नाम पर की फायरिंग, दो खोखे और एक पर्चा बरामद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BOKARO : झरिया ओपी क्षेत्र में रंगदारी के नाम पर बाइक सवार युवकों द्वारा मंगलवार को फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने दामोदा कोलियरी के घुटवे आउटसोर्सिंग में कार्यरत संजय उद्योग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के इंचार्ज के बारे में पूछा और इसके बाद 5 राउंड फायरिंग की। गोलीबारी से कंपनी के कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने दो खोखे और अमन सिंह गैंग के नाम से एक पर्चा बरामद किया है।

Read More : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर कमांडर सहित दो आतंकी ढेर

जाते वक्त छोड़ गए धमकी भरा पर्चा

घटनास्थल पर कार्यरत माइनिंग इंचार्ज राजेंद्र गोप व माइनिंग सेफ्टी इंचार्ज उत्सव कुमार ने बताया कि बाइक से दो युवक आए और पूछा कि कंपनी इंचार्ज संदीप सिंह कहां है। उसके बाद पिस्टल निकाल लिया और फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले। जाते वक्त धमकी भरा पर्चा छोड़ गए। पर्चा में लिखा हूं “मैं अमन सिंह गैंग का छोटू सिंह हूं। अमन भैया को मैनेज किए बिना काम किया तो यही अंजाम होगा। जो हाल वासेपुर के लाला खान का हुआ था, वही हाल मैनेज नहीं करने वालों का होगा

Read More : ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत, एक जख्मी

पुलिस ने कहा, जल्‍द होगा गिरोह का खुलासा

डीएसपी सतीश चंद्र झा ने बताया कि बदमाशों ने लोगों में दहशत फैलाने के मंसूबे से घटना को अंजाम दिया है। बहुत जल्द संलिप्त गिरोह का खुलासा कर लिया जाएगा। इसके लिए धनबाद पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। बताया जाता है कि दामोदा घुटवे कोलियरी का कार्य विगत कई वर्षों से बंद पड़ा था। इसी साल 24 जनवरी से कोलियरी का कार्य आउटसोर्सिंग के माध्यम से शुरू किया गया था। फिलहाल इसका संचालन संजय उद्योग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

Read More : SBI के खाताधारक ध्यान दें! 1 July से होने जा रहा Cheque Book और Cash withdrawal के नियमों में बदलाव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 30 जून से घर-घर जायेंगे BLO, ये दस्तावेज जरूरी…

Ranchi : झारखंड में SIR का अगला बड़ा चरण...

झारखंड में तेजी से बन रही APAAR ID…

Ranchi : छात्रों की मार्कशीट, प्रमाण पत्र और शैक्षणिक...

चतरा में यह बड़ा तस्कर धरा गया…

Chatra : चतरा की गिद्धौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

इस अफसर को कार्यालय से निकाल कमिश्नर दफ्तर ले गई भीड़…

Dumka : संथाल परगना बंदोबस्त कार्यालय में मंगलवार का...