Patratu: शुक्रवार को ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रविकांत प्रसाद के रूप में की गई है। वह, भुरकुंडा ग्लास फैक्ट्री के समीप का रहने वाला था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रांची के समीप पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरातू लेक रिजॉर्ट के मुख्य गेट के समीप की है। जानकारी के मुताबिक, बताया गया की रविकांत प्रसाद अपनी पैशन प्रो बाइक से रांची की ओर जा रहा था। इसी दौरान लेक रिजॉर्ट मुख्य गेट के समीप पीछे से आ रहा ट्रक रविकांत को रौंदते हुए फरार हो गया। पिठोरिया थाना पुलिस की मदद से पिठोरिया घाटी के सीमलबेडा में ट्रक को पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें :प्रसाद पहुंचाने के लिए चिचाकी जा रहे थे, घर पहुंची मौत की खबर
इसे भी पढ़ें :SSC ने रद्द की एक और वैकेंसी, नोटिस जारी
इसे भी पढ़ें :NTA ने NEET अभ्यर्थियों की स्कैन OMR शीट जारी की, ऐसे करें चेक
इसे भी पढ़ें :Aryan Khan NCB दफ्तर पहुंचे..
इसे भी पढ़ें :रातो-रात famous हुई MA English चायवाली, ग्राहकों की लगती है कतार, देखें..
इसे भी पढ़ें :किशोरी को पहले पीटा, फिर किया गैंगरेप और…
इसे भी पढ़ें :BIT के ऑफ कैंपस में बढ़ी आवेदन की तिथि, जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई
इसे भी पढ़ें :IND vs NZ Test Series: पहले टेस्ट में रहाणे होंगे कप्तान, दूसरे टेस्ट में शामिल होंगे विराट!
इसे भी पढ़ें :मुजफ्फरपुर सिटी SP के बेटे की दर्दनाक मौत, देखें कैसे






