गुमला : सड़क दुर्घटना में 26 साल के राहुल ठाकुर की दर्दनाक मौत हो गई। राहुल गुमला के भरनो का रहनेवाला था। सोमवार शाम को राहुल अपने दोस्त लक्ष्मण उरांव के साथ बाइक से भरनो से सिसई की ओर जा रहा था। डाढ़ा के पास सड़क के एक बड़े गड्ढे में बाइक का चक्का पड़ जाने के कारण दोनों पर गिर पड़े। राहुल ठाकुर को गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना लोगों ने 108 एंबुलेंस को दी। राहुल ठाकुर को उठाकर रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार लक्ष्मण का कुछ पता नहीं चल पाया। दुर्घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे़ होने से अक्सर दुर्घटनाएं होते रहती है।
Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे
Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौत








