Bihar : बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा कि नेपाल द्वारा इस साल भारी मात्रा में बांध से पानी छोड़ा गया है, जिसके चलते बिहार की नदियां उफान पर है। जलस्तर बहुत बढ़ गया है। इससे बिहार में बाढ़ आने का खतरा हो गया है। संभावित बाढ़ को लेकर बिहार में मंडरा रहे खतरे को लेकर डिप्टी CM सम्राट चौधरी सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिले। उन्होंने कोसी नदी पर भारतीय क्षेत्र में एक उच्च क्षमता वाले बैराज के निर्माण की डिमांड रखी। केंद्रीय मंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा गया। खबर है कि पत्र में इस बात का जिक्र है कि कोसी नदी की धारा को काबू में रखने के मकसद से साल 1955 में इस नदी के तटबंधों को बेहतर बनाने का काम शुरू हुआ, जिसमें नेपाल के भीम नगर से बराज निर्माण के साथ-साथ तटबंध एवं नहरों का भी निर्माण हुआ। पानी के बहाव को काबू में करने के लिये कुल 56 गेट बने। उन्होंने मीडिया से कहा कि अब तक यह बांध सात बार टूट चुका है, जिससे लाखों लोगों को विस्थापन तथा जल प्लावन का सामना करना पड़ा है। बिहार की हालत खराब है। लोगों को जानमाल, मकान और मवेशी नष्ट होने का भय हो गया है।
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी





