spot_img

Bihar Panchayat News : बोगस वोटिंग रोकने पर Motihari में ASI को पीटा, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

 

बिहार के मोतिहारी में पंचायत चुनाव 2021 के दूसरे चरण में एक बूथ पर बोगस वोटिंग रोक रहे पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी गयी।जानकारी के मुताबिक, रुपौलिया पंचायत के मध्य विद्यालय रुपौलिया के परिसर में बूथ संख्या 46 पर एक युवक लाइन तोड़कर वोटिंग के लिए पहुंच गया। बिना जांच के वह ईवीएम रूम में घुसने की कोशिश करने लगा। इस पर वहां मौजूद पोलिंग एजेंट और तो पीठासीन पदाधिकारी ने उसे रोका तो हाथापाई पर उतर गया। इसके बाद युवक के समर्थक मतदान केंद्र पर पहुंच गए और पुलिस से भीड़ गए। सबने मिलकर एएसआई अजय कुमार की पिटाई कर दी। उसके बाद उपद्रवी फरार हो गए। सूचना मिलने पर मोतिहारी के एसपी नवीन चंद्र झा मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी पीठासीन पदाधिकारी समेत वहां तैनात सभी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस से मारपीट के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...