spot_img
spot_img

राशन कार्ड पर बड़ा अपडेट, कट जायेंगे 52 लाख नाम… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : अगर आप बिहार के राशन कार्ड होल्डर हैं, तो यह खबर बेहद जरूरी है। राज्य के 38 जिलों में करीब 52.22 लाख लोगों के नाम राशन कार्ड से हटाये जा सकते हैं। वजह साफ है, आधार वेरिफिकेशन फेल या गलत जानकारी। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जांच में सामने आया है कि जिन लाभुकों का आधार लिंक नहीं हुआ या डेटा गलत पाया गया, उनका वेरिफिकेशन रिजेक्ट कर दिया गया है। अब ऐसे नामों को कार्ड से हटाने का आदेश जारी हो चुका है। जिनके नाम कटेंगे, उन्हें पीडीएस दुकान से सस्ता या मुफ्त अनाज नहीं मिलेगा। सरकार ने प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। राशन कार्ड के लिए rconline.bihar.gov.in आवेदन कर सकते हैं।

अब तक का आधार वेरिफिकेशन स्टेटस

कुल राशन कार्ड लाभुक: 6.74 करोड़

अब तक आधार वेरिफाई: 5.92 करोड़

रिजेक्ट लाभुक: 52.22 लाख

सबसे ज्यादा रिजेक्ट वेरिफिकेशन वाले जिले

पटना – 2.96 लाख

दरभंगा – 2.64 लाख

नालंदा – 2.29 लाख

पूर्वी चंपारण – 2.21 लाख

पश्चिम चंपारण – 2.06 लाख

मधुबनी – 1.98 लाख

मुजफ्फरपुर – 1.79 लाख

समस्तीपुर – 1.40 लाख

वैशाली – 2.43 लाख

सीतामढ़ी – 98.7 हजार

अगर आपका आधार अब तक लिंक नहीं हुआ है या वेरिफिकेशन रिजेक्ट दिख रहा है, तो जल्द सुधार करायें, वरना राशन कार्ड से नाम कटना तय माना जा रहा है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...