Kohramlive : बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन का असर दिख रहा है। दंतेवाड़ा में 24 सितंबर को इतिहास का सबसे बड़ा सरेंडर अभियान सफल हुआ, जहां 71 नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाले। इनमें 64 लाख के 30 इनामी माओवादी शामिल हैं। दंतेवाड़ा SP गौरव राय के मुताबिक, पूना मारगेम और लोन वर्राटू जैसे पुनर्वास अभियानों से प्रभावित होकर 21 महिला और 50 पुरुष नक्सली आत्मसमर्पण के लिए आगे आये।
सरेंडर करने वालों में बड़े नाम शामिल
बामन मड़काम, डिप्टी कमांडर (प्लाटून नं. 02), 8 लाख इनामी
मनकी उर्फ समीला मंडावी, कंपनी-01 सदस्य, 8 लाख इनामी
शमिला उर्फ सोमली कवासी, जनमिलिशिया कमांडर, 5 लाख इनामी
गंगी उर्फ रोहनी बारसे, भामरागढ़ एरिया कमेटी, 5 लाख इनामी
संतोष मंडावी, जनमिलिशिया कमांडर, 5 लाख इनामी
देवे उर्फ कविता माड़वी, मेडिकल टीम कमांडर, 5 लाख इनामी
इस साल बस्तर में अब तक 9 नक्सल कमांडर ढेर किये जा चुके हैं, जबकि कई अन्य सरेंडर कर रहे हैं। 9 टॉप कमांडर अब भी सक्रिय बताये जाते हैं।




