Kohramlive : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। उड़ानों में भारी देरी, लगातार रद्दीकरण और यात्रियों की नाराजगी से इंडिगो की साख में खुरेंच लगी है। अब इंडिगो ने बड़ा कदम उठाते हुये इंटरग्लोब एविएशन के बोर्ड ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि एक बाहरी, स्वतंत्र एविएशन विशेषज्ञ पूरे मामले की गहन जांच करेंगे। एयरलाइन ने बयान में बताया कि चीफ एविएशन एडवाइजर्स LLC, कैप्टन जॉन इल्सन की अगुवाई में जांच होगी। अंतरराष्ट्रीय एविएशन सेक्टर में लंबा अनुभव रखने वाले कैप्टन इल्सन की भूमिका यह होगी कि कहां चूक हुई? क्यों हुई? और अब कैसे सुधरे? इसका पूरा ब्लूप्रिंट तैयार कर बोर्ड को सौंपा जायेगा। बोर्ड पहले ही संकट से निपटने के लिये क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बना चुका है। बीते 2 दिसंबर से शुरू हुये इंडिगो के ऑपरेशनल संकट ने पूरा नेटवर्क चरमरा दिया, उपलब्ध उड़ानों की भारी कमी, क्रू मैनेजमेंट में अव्यवस्था, FDTL के दूसरे चरण को लागू करने में लापरवाही, बड़ी संख्या में उड़ानों का देरी से चलना या रद्द होना, इन सबने इंडिगो की समयबद्धता और विश्वसनीयता पर सीधे सवाल खड़े कर दिये। इंडिगो का कहना है कि यह जांच सिर्फ “क्या गलत हुआ” जानने के लिये नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में सुधार की नई संभावनायें खोजने के लिये है।
मां का क’टा हाथ लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान, मची अफरा-तफरी…
UP : कानपुर में एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज...
झारखंड सरकार और XLRI के बीच MOU, राज्य में बनेगा अत्याधुनिक स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर
Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य में नवाचार, उद्यमिता...
SP अचानक पहुंचे कंपोजिट कंट्रोल रूम, दी सख्त चेतावनी…
Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में SP अमन कुमार ने कंपोजिट...
अगले 7 दिन आसमान से बरसेगी आग, पारा 47 के पार, कहां रेड अलर्ट… जानें
Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर भारत...
चौपारण में 21 मई से होगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव
Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बिगहा स्थित हनुमंत सेवा...





