spot_img

खूंटी बिजली डिवीजन में बड़ा घोटाला : अजय राय

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : खूंटी डिवीजन में विद्युतकर्मियों का एरियर का लाखों रुपया गोलमाल हो गया। घाटे का रोना रोने वाले ऊर्जा निगम आउटसोर्स के नाम पर ठेकेदारों को करोड़ो रुपये कमीशन में दे रहे हैं। एरियर का बड़ा घोटाला हुआ है। दो एजेंसियों ने जबरन दस्खत लेकर लाखों रुपये गटक लिये। यह इल्जाम है कि झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय का। खूंटी डिवीजन की कोडाकेल मुरहू पंचायत भवन में आयोजित बैठक में अजय राय मुख्य अतिथि की हैसियत से शिरकत किये। बैठक में कई मसलों पर बातचीत हुई। उन्होंने घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

एजेंसी द्वारा सेफ्टी किट नहीं दिये जाने के चलते बिजली कर्मियों को ग्रामीण फीडरों में काम करने में घोर दिक्कतें हुई, जिसकी जानकारी संघ को दी गई। वहीं कई पुराने कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया है। अजय राय ने उन्हें भरोसा दिलाया कि हो रही हर परेशानी से GM को अवगत कराया जायेगा। बहुत जल्द सारी दिक्कतें दूर होगी। अजय राय ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में CM हेमंत सोरेन ने कहा था कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो आउटसोर्सिंग बन्द कर नियमित नियुक्ति करेंगे, मगर गुजरे 4 साल में ऐसा नहीं हो सका। इस मसले पर बहुत जल्द निगम मुख्यालय का घेराव किया जायेगा।

बैठक में संघ ने अपनी कमेटी का भी विस्तार किया। केंद्रीय कोषाध्यक्ष विजय सिंह एवं मुकेश साहू चुनाव पर्यवेक्षक चुने गये। वहीं प्रीतम मांझी अध्यक्ष, सुखनंदन नाग उपाध्यक्ष, राजेश कुमार संगठन मंत्री चुने गये। बैठक में मुख्य रूप से मनीष कुमार, अलेक्स होरो, रोशन महतो, सुनील कुमार, लिटा हासापूर्ति, कलेश्वर सिंह, अभिषेक कुमार मांझी, विक्रम मुंडा, असिस्सन हीरो, हीरालाल हेंब्रम, मंगल महली, दीपक तिर्की, जॉनसन बारला, अनुज कुमार, देवा मुंडा, बबलू सिंह, संतोष कश्यप, रवि आनंद साहू, संजय सोए, हरदुगन सोए,सनिका स्वांसी, सुदर्शन प्रधान,आलोक तिर्की, धनंजय नाग, रोशन पूर्ति,मारकुस भेगरा,विश्राम चुटिया पूर्ति, सुरेंद्र कुमार, अजीत डांगा, सज्जन महतो, गिरधारी नाग,संतोष कश्यप,अनूप कुमार साहू, कर्मपाल महतो,मुकेश सिंह,प्रदीप साहू, सत्यनारायण, भुवनेश्वर, धनेश्वर सिंह, रितेश कुमार,अनमोल गुड़िया एवं सुखराम मुंडा सहित कई अन्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : खू*न का बदला खू*न, खुला फंटूश म*र्डर केस की सच… जानें

इसे भी पढ़ें : JAC ने जारी किया रिजल्ट, यहां करें चेक…

इसे भी पढ़ें :इस हाल में मिली सुप्रीम कोर्ट की वकील की डे*ड बॉडी, पुलिस दंग…

इसे भी पढ़ें :एक झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार…

इसे भी पढ़ें :बच गईं कई जानें… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :पत्नी संग देवघर पहुंचे RJD सुप्रीमो, कल करेंगे…

इसे भी पढ़ें :आधी रात गर्ल्स हॉस्टल में घुसा युवक, कर रहा था यह काम…

इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...