PATNA : बिहार में विलुप्त हो रहे जंतुओं और तितलियों को बचाने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाया है। इसको लेकर सभी जिलों से लेकर प्रखंड और पंचायत स्तर पर कमिटी का गठन भी कर दिया है। अब तितलियों को मारने और व्यापार करनेवाले के खिलाफ बिहार स्टेट बायोडायवर्सिटी बोर्ड एक्ट के तहत कार्रवाई होगी और ऐसा करनेवाले जेल भी जा सकते हैं। इस ऐक्ट से पालन होने के बाद वन्य प्राणी, घरेलू जानवर, विलुप्त हो रहे जंतुओं के अलावे औषधीय पौधों का भी संरक्षण हो सकेगा साथ ही पर्यावरण की खूबसूरती भी बढ़ेगी। अप्रैल से ही सूबे में पर्यावरण जैव विविधता संरक्षण को लेकर काम शुरू हो जाएगा जिसको लेकर राज्य भर में अबतक 50 हजार से ज्यादा लोगों को सदस्य भी बनाया जा चुका है और आगे भी सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने का काम किया जायेगा।
वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारी अब कड़ाई से इसको लेकर मॉनिटरिंग भी करेंगे। जो कमिटी बनाई गई है। उसमें अध्यक्ष सचिव से लेकर सदस्य तक शामिल हैं और एक बड़ा चेन बनाकर जंतुओं को संरक्षित करने का अभियान चलाया जायेगा। अधिकारियों की माने तो जिस तरह से पिछले 10 सालों में तितलियों के विलुप्त होने का सिलसिला जारी है। ऐसे में पर्यावरण के लिए ये ना सिर्फ घातक है बल्कि नई पीढ़ी के लोगों को भी तितलियों का दर्शन करना दुर्लभ हो जाएगा। बता दें कि इन दिनों बिहार के पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव लगातार बिहार के वनों और उद्यानों का दौरा कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : बेशक ऑपरेशन कोई हो, जगुआर जवान काबिले तंजीम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : IPL 2023 से पहले सामने आई बड़ी खबर, इस टीम का बदलेगा कप्तान
इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में मिली सिपाही की डेड बॉडी, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरु और सीएम हेमंत की तस्वीर पर टिकी लोगों की निगाहें… देखें क्यों






