spot_img
spot_img

बड़ी खबर : बिहार के इस जिले में बाढ़, भयावह हालत… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : नेपाल में गुजरे तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और पानी डिस्चार्ज कर देने के चलते बिहार की कोसी और गंडक नदी उफान पर है। इन दोनों नदियों की बाढ़ ने करीब 1 लाख लोगों को घेर लिया। अब गंगा में भी पानी बढ़ने का डर है। पटना पर भी आफत आ सकती है। इस बीच बड़ी खबर यह आई है कि सीतामढ़ी के बेलसंड प्रखंड के मधकौल गांव में बांध टूट गया। बागमती तटबंध में माउस होल से हो रहे रिसाव के चलते करीब 15 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे एक बड़ी आबादी आफत में है। प्रभावित गांवों में मधकौल, बसौल, पंडहिया, जाफरपुर, कंसार एवं ओलीपुर जैसे प्रमुख गांव हैं। यहां जहां-तहां पांच फीट तक पानी घुस गया है। रोड पर पानी का बहाव तेज है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गंडक नदी में ज्यादा दबाव के चलते चंपारण तटबंद को नुकसान हुआ है। अनदेखी और लापरवाह बने एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। खबर है कि बिहार में बाढ़ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की हो रही बैठक खत्म हो गई है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने की। उन्होंने मीडिया को बताया कि बिहार में जरूरत पड़ेगी तो लोगों को एयरलिफ्टिंग भी कराया जायेगा। वहीं, अगर जरूरत पड़ी तो एयरफोर्स को लगाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फ़ूड पैकेजिंग भी गिराया जायेगा। सहरसा का भी हाल बुरा है। सुपौल में भी घुसे पानी के बहाव ने सबको डरा रखा है। बाढ़ निरोधात्मक कार्य में स्थानीय प्रशासन जुटी है। पूर्णिया में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते नदियां उफान पर है। यहां हालत भयावह हैं।

इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी

इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब

इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…

इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार

इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…

इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता

इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP

इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी

इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का बड़ा फैसला, भरत तिवारी ए’नकाउंटर की होगी न्यायिक जांच…

Bihar : भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी...

घर से निकलने से पहले क्यों खिलाई जाती दही-शक्कर, रोचक वजह… जानें

Kohramlive : भारत में जब कोई व्यक्ति परीक्षा देने,...

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...