Kohramlive Desk : दिल्ली में Auto-Taxi का सफर अब महंगा हो गया है। दिल्ली सरकार ने Auto-Taxi की दरों को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। ऑटो का न्यूनतम किराया 25 रुपये से बढ़कर अब 30 रुपये से हो गया है। वहीं, इसके बाद 9.5 रुपये की बजाय अब 11 रुपये प्रति किलोमीटर का किराया यात्रियों को देना होगा। इससे पहले यह शुल्क 14 रुपये प्रति किलोमीटर था। दिल्ली सरकार के इस फैसले को लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है। कैलाश गहलोत ने कहा, ”सीएनजी के लगातार बढ़ते दामों को देखते हुए ऑटो और टैक्सी चालकों के अनुरोध पर दिल्ली सरकार द्वारा किराया संशोधन के लिए गठित कमिटी के अनुमोदन को लागू करते हुए आज से दिल्ली में संशोधित टैक्सी और ऑटो किराया नोटिफ़ाई कर दिया गया है। इससे ऑटो और टैक्सी चालकों को राहत मिलेगीl”


CNG के लगातार बढ़ते दामों को देखते हुए ऑटो व टैक्सी चालकों के अनुरोध पर दिल्ली सरकार द्वारा किराया संशोधन के लिए गठित कमिटी के अनुमोदन को लागू करते हुए आज से दिल्ली में संशोधित टैक्सी और ऑटो किराया नोटिफ़ाई कर दिया गया है। इससे ऑटो और टैक्सी चालकों को राहत मिलेगीl pic.twitter.com/erxwBfn1W0
— Kailash Gahlot (@kgahlot) January 11, 2023
एसी और नॉन एसी टैक्सियों के भी बढ़े दाम
नॉन एसी टैक्सियों के लिए अब यात्रियों को 40 रुपये के न्यूनतम किराये के बाद 17 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करना होगा। पहले यह दर 14 रुपये प्रति किलोमीटर थी। इसके अलावा AC टैक्सी के किराए में भी बढ़ोतरी की गई है। एसी टैक्सी 16 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में बाबानगरी के होंगे दर्शन… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :Railway Facility : जनरल टिकट लेकर करें स्लीपर में सफर, जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें :बिंकटेश बाबू के घर आये एक साथ राम, लक्ष्मण और भरत, देखें कैसे….
इसे भी पढ़ें :अब बजट को लेकर अपना सुझाव झारखंड सरकार को भेज सकेंगे… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Cabinet @10.1.2023 : जानिए किन-किन एजेंडो पर लगी मुहर








