UP : योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में मंगलवार को 37 अहम प्रस्तावों को हरी झंडी मिली। महिलाओं को अब 1 करोड़ तक की संपत्ति पर स्टांप ड्यूटी में 1% की छूट मिलेगी, ये कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा बदलाव लाएगा। मेधावी छात्रों को अब स्मार्टफोन की जगह टैबलेट मिलेंगे और 140 लाख बच्चों तक योजना को पहुंचाने का लक्ष्य है। टाटा टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी में 121 पॉलिटेक्निक कॉलेजों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बदला जायेगा। वहीं चित्रकूट-झांसी लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, 939 करोड़ के प्रोजेक्ट से कनेक्टिविटी को बूस्ट मिलेगा। 2000 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का विकल्प मिलेगा, जबकि नोएडा में 800 करोड़ की लागत से ड्रोन फैक्ट्री और पराग डेयरी का आधुनिकीकरण किया जायेगा। किसानों के लिए ‘यूपी एग्रीज प्रोजेक्ट’ को हरी झंडी मिली जेवर एयरपोर्ट के पास कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट की सुविधा बनेगी। यह बुंदेलखंड और पूर्वांचल के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ेगा। यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त से शुरू होगा।
झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…
Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...
CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या
Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...
हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…
Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...
20 हजार से कम में कौन-सा 5G स्मार्टफोन खरीदें? उलझन खत्म हो जायेगी, जानें…
Kohramlive : अगर आपका बजट 20 हजार रुपये से...
जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें
Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...







