spot_img

नीतीश कैबिनेट के बड़े फैसले… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 43 अहम एजेंडों पर मुहर लगी। हर मुहर के साथ बिहार की तस्वीर कुछ और साफ, कुछ और मजबूत होती चली गई। बिहार और झारखंड के बीच बहुप्रतीक्षित सोन नदी जल बंटवारे को लेकर कैबिनेट ने MOU को हरी झंडी दे दी। कुल 7.75 मिलियन एकड़ फीट पानी में 5.75 मिलियन एकड़ फीट बिहार को और 2 मिलियन एकड़ फीट झारखंड को मिलेगा। बिहार के युवाओं के लिये कृषि विभाग में 694 पदों पर बहाली करने का ऐलान किया है। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में 200 पद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में 106 नये पद एवं उच्च शिक्षा निदेशालय में 9 पद सृजित किये जायेंगे। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 314 करोड़ रुपये की लागत से भव्य बिहार भवन बनेगा। यह प्रवासी बिहारियों का ठिकाना होगा। दरभंगा एयरपोर्ट के पास 50 एकड़ भूमि पर 138 करोड़ 82 लाख 88 हजार रुपये की लागत से लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब बनेगा। बिहार अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति को एकमुश्त 30 करोड़ रुपये की सहायता दी जायेगी। वहीं, मुख्य न्यायाधीश के साथ कार्य के लिये 4 विधि सहायकों के पद सृजित होंगे। राजकीय पॉलिटेक्निक, भागलपुर (टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी) में AICTE से स्वीकृत 4 नये डिप्लोमा कोर्स शुरू होंगे। कंप्यूटर एडेड कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग 60 सीट, फैशन एंड क्लॉथिंग टेक्नोलॉजी 60 सीट, गारमेंट टेक्नोलॉजी 60 सीट, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी 60 सीट होंगे। राज्य की 13 जेलों में 9073 नये CCTV कैमरे लगाये जायेंगे। इस काम में करीब 155 करोड़ 38 लाख 36 हजार 153 रुपये खर्च होंगे।इसी तरह, डालमिया सीमेंट लिमिटेड, बंजारी (रोहतास) का विस्तार होगा। इसमें करीब 107 करोड़ 32 लाख रुपये खर्च होंगे। 594 कुशल व अर्द्धकुशल कामगारों को रोजगार मिलेगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...