Kohramlive Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिये गए। मुफ्त राशन स्कीम का टाइम सितंबर के अंत में समाप्त हो रहा था। इसे और 3 माह के लिए दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। लंबे समय से केंद्रीय कर्मिया को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार था। कैबिनेट में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ कर 38% हो गया है।
50 लाख कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनधारकों को फायदा
सरकार के इस निर्णय का मौजूदा 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनधारकों को सीधे तौरपर फायदा मिलेगा। कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी का जुलाई से ही इंतजार था। सरकार की तरफ से की डीए में की गई बढ़ोतरी 1 जुलाई 2022 से लागू होगी।
रेलवे को मिला जबरदस्त तोहफा
कैबिनेट ने तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों- नई दिल्ली, अहमदाबाद और सीएसएमटी, मुंबई के पुनर्विकास के भारतीय रेलवे के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना में लगभग 10,000 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।
इन रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, ‘केंद्र सरकार ने नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये अनुमोदन राशि स्वीकृति दी है। अभी कुल 199 रेलवे स्टेशन के पुनर्निमाण का कार्य भी चल रहा है। ‘ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बसों, ऑटो और मेट्रो रेल सेवाओं के साथ ट्रेन सेवाओं को एकीकृत करेगा। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप मोडेरा के सूर्य मंदिर से प्रेरित है और CSMT के हेरिटेज भवन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।’
इसे भी पढ़ें :9 महीने बाद भारत को मिला नया CDS, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान संभालेंगे जिम्मेदारी
इसे भी पढ़ें :तत्कालीन हेहल सीओ अनिल कुमार सिंह से अब ACB करेगी पूछताछ, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया अप्रूवल
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत का JPSC अध्यक्ष मेरी नीलिमा को निर्देश, जानें क्या
इसे भी पढ़ें :बोकारो में IRB के ट्रेनी जवान को लगी गोली, मौ*त
इसे भी पढ़ें :जेल में बंद निलंबित IAS पूजा सिंघल रिम्स में
इसे भी पढ़ें :जाइलो और स्कॉर्पियों में भर कर ले जा रहे थे दारू, देखें क्या हुआ






