Kohramlive : नेपाल सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने लाखों दिलों की धड़कनें थाम दीं। Facebook, YouTube, X, WhatsApp जैसी 26 सोशल मीडिया साइट्स का परदा गिरा दिया गया। लोगों की आंखों में सवाल थे, होंठों पर तड़प, मानो किसी ने उनकी रोजमर्रा की धड़कनों को छीन लिया हो। गली-कूचों में सन्नाटा, चौराहों पर बेचैनी और हर दिल में एक ही फुसफुसाहट “अगर भारत में ऐसा हुआ तो?”
सोचिए… करोड़ों लोग, जो सुबह की चाय के साथ नोटिफिकेशन पढ़ते हैं, रात को नींद से पहले स्टेटस अपडेट करते हैं, अचानक सब कुछ थम जाये। कितने लोग इस तन्हाई से टूट जायेंगे, कितने बेमकसद भटकने लगेंगे। यह फैसला केवल तकनीक का नहीं, यह दिलों और दिमागों का इम्तिहान है। शायद यही सवाल अब हर कोई अपने दिल से पूछ रहा है,
“क्या हम सोशल मीडिया के बिना जिंदा रह पायेंगे?”






