Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने एक अहम फैसला लिया है। अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिन्ह के साथ-साथ उनकी रंगीन तस्वीर भी छपी होगी। अभी तक तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट में रहती थीं। चुनाव आयोग के मुताबिक कई बार एक ही नाम वाले उम्मीदवार मैदान में उतर जाते हैं। ऐसे में मतदाता भ्रमित होकर गलत प्रत्याशी को वोट दे बैठते थे। रंगीन फोटो से अब मतदाता को सही उम्मीदवार की पहचान करना आसान होगा।
ईवीएम पर ये होंगे नये फीचर
उम्मीदवार की कलर फोटो तीन-चौथाई हिस्से में साफ-साफ छपेगी।
नाम और NOTA (नोटा) को मोटे और बड़े अक्षरों में (30 साइज फॉन्ट) लिखा जायेगा।
सभी नाम और NOTA एक ही फॉन्ट और साइज में रहेंगे।
बैलेट पेपर अब 70 GSM वाले गुलाबी रंग के विशेष पेपर पर छपेंगे।
ये बदलाव सबसे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में लागू होंगे। इसके बाद देशभर के सभी चुनावों में यही व्यवस्था अपनाई जाएगी। बिहार की 243 सीटों पर चुनावी तैयारियां पूरी रफ़्तार पर हैं और 30 सितंबर को मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशन के बाद कभी भी तारीखों का ऐलान हो सकता है।
इसे भी पढ़े :झारखंड की ग्रामीण महिलाओं की मेहनत को मिली नई पहचान
इसे भी पढ़े :राष्ट्रीय युवा शक्ति CM से मिले, ये रखी डिमांड…
इसे भी पढ़े :झारखंड में शिक्षा का नया अध्याय, CM ने सौंपे नियुक्ति पत्र
इसे भी पढ़े :आसमान से बरसा कह














