spot_img
spot_img

सेना का बड़ा एक्शन, तीन आतंकी ढेर, “ऑपरेशन महादेव” जारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के हरवन क्षेत्र के लिडवास जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ा आतंक विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। “ऑपरेशन महादेव” नाम से चल रहे इस सघन तलाशी अभियान में तीन आतंकियों के मारे जाने की सूचना है, जबकि दो अन्य के घायल होने की खबर है। इस अभियान को लेकर सेना की चिनार कोर ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से एक संक्षिप्त संदेश साझा किया है “लिडवास के सामान्य क्षेत्र में संपर्क स्थापित हो गया है। ऑपरेशन महादेव जारी है।”

Image

जंगलों में फंसे आतंकी, सेना की घेराबंदी जारी

जानकारी के अनुसार सोमवार को लिडवास के घने जंगल क्षेत्र में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की सूचना पर सेना ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान गोलीबारी की आवाज़ें सुनी गईं, जिसके बाद ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया।

50 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), 24 RR, सीआरपीएफ और श्रीनगर पुलिस की संयुक्त टीमें इस ऑपरेशन में शामिल हैं। अब भी आशंका है कि जंगल में कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं। सुरक्षाबलों की कार्रवाई सतर्कता के साथ जारी है।

पहलगाम हमले से कनेक्शन की आशंका

सूत्रों के अनुसार, मारे गए आतंकी हाल ही में हुए पहलगाम हमले से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन खुफिया एजेंसियां इस एंगल पर भी काम कर रही हैं।

स्थानीय स्तर पर तनाव, लेकिन हालात नियंत्रण में

हरवन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। तलाशी अभियान को देखते हुए आम लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...