Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के भगहर पंचायत में उत्पाद विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने 15 पेटी अवैध विदेशी शराब और बड़ी मात्रा में महुआ चुलाई शराब जब्त की है। उत्पाद अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार ने बताया कि मोहन यादव के घर में पुल के पास शराब जमा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई की और मौके से शराब बरामद की गई। अवैध शराब रखने के आरोप में संबंधित लोगों पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जायेगी। अवर निरीक्षक सैय्यद बेसिरुद्दीन, साधू चरण हेम्ब्रम, अनूप कुमार सिंह समेत उत्पाद विभाग और सशस्त्र गृहरक्षक दल की टीम इस छापेमारी में शामिल रही।
रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…
Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...
खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…
Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...
मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…
Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...
सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…
Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...








