Ranchi : राजधानी रांची में बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरे एक ऑटो पर लाइट टावर गिर गया। हादसे के वक्त ऑटो बेड़ो टोल प्लाजा के पास से गुजर रहा था। ऑटो बुरी तरह पिचक गया। यह दृश्य देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ऑटो सवार लोगों को निकालने में जुट गये। खबर पाकर नगड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस घटना में ऑटो सवार सभी लोग इसकी चपेट में आ गये। मौके पर ही 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो है। वहीं 5 अन्य लोगो को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। रांची जिला प्रशासन के द्वारा लाइट टावर कैसे गिरा इसकी जांच भी की जा रही। मामले में जो भी दोषी होगा उस पर भी कार्रवाई की जायेगी।
इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा…









