spot_img
spot_img
spot_img

बड़ा हादसा : पिकनिक मनाने गये 16 बच्चे व शिक्षक काल के गाल में समा गये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gujrat : पिकनिक मनाने गये 13 स्कूली बच्चें और दो शिक्षकों की हरनी झील में डूब जाने से मौत हो गई। वहीं 9 बच्चे और दो शिक्षकों को झील से निकाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कई बच्चे अब भी लापता हैं। मौके पर NDRF और फायर बिग्रेड की टीम राहत कार्य में जुटी है। दिल को झकझोर देने वाला यह हादसा हरनी झील में एक नाव के पलट जाने के चलते हुआ। नाव पर कुल 27 बच्चे सवार थे। झील के पास चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे आहत बच्चों के नाते-रिश्तेदारों का हाल देख वहां मौजूद हर किसी के आंखों में आंसू छलक आये। घरवाले बच्चों का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसको लेकर हंगामा भी हुआ। यह बड़ा हादसा गुजरात के वडोदरा में हुआ। हादसे के बाद PM नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गहरा दुख जताया है। PMO ने मृतक के परिजनों को 2 लाख एवं घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है, वहीं गुजरात के CM भूपेन्दर पटेल तुरंत घटनास्थल हरनी मोटनाथ झील पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को 4 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने CM से घटना की पूरी जानकारी ली है।

घटना को लेकर अबतक जो खबरें आई है, उसके अनुसार, वडोदरा के न्यू सनराइज स्कूल के 23 बच्चे और 4 शिक्षक पिकनिक मनाने के लिए हरनी झील गये थे। लोगों का कहना है कि सेल्फी लेने के लिए सभी बच्चे और शिक्षक नाव में एक तरफ आ गये, इससे नाव बेकाबू होकर पलट गई। नाव में सवार बच्चे और शिक्षकों ने लाइफ जैकेट भी नहीं पहनी थी। चीख-पुकार सुन आसपास से जुटे लोग कुछ बच्चों को डूबने से बचा लिया। वडोदरा के जिला कलेक्टर एबी गौड़ ने मीडिया को बताया कि नाव पर 27 बच्चे थे। हादसे के बाद बचाये गये बच्चों और शिक्षकों को जाह्नवी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि हम अन्य लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : एक-दूजे के हो गये 101 जोड़े, ई-रिक्शा पर निकली बारात… जानें

इसे भी पढ़ें : माइंस में कई राउंड फा*यरिंग, दहशत…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...