Kohramlive : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी अब श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के पवित्र तीर्थस्थलों की झलक दिखाने जा रही है और वो भी एक यादगार रेल यात्रा के साथ। 27 जुलाई से शुरू हो रही है ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’, जो भागलपुर से रवाना होकर झारखंड, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के रास्ते तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन, मदुरै और कन्याकुमारी जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंचेगी। 11 रात, 12 दिन की यह यात्रा आस्था, दर्शन और आराम का संगम होगी। यात्रा में आधुनिक एलएचबी रेक युक्त कोच, ऑनबोर्ड/ऑफबोर्ड शुद्ध भोजन, एसी बसों से स्थानीय दर्शन, होटल में ठहराव, टूर एस्कॉर्ट, यात्री बीमा, हर कोने में सुरक्षा और सेवा की व्यवस्था मिलेगी। यात्रा 7 अगस्त को समाप्त होगी। स्लीपर इकोनॉमी के लिए प्रति व्यक्ति किराया 22,760 रुपये और थर्ड एसी के लिए प्रति व्यक्ति 39,990 चुकाने होंगे। इच्छुक व्यक्ति आईआरसीटीसी कार्यालय (डकबैक हाउस, शेक्सपियर सरणी, कोलकाता) या वेबसाइट www.irctctourism.com या फिर अधिकृत IRCTC एजेंट्स के माध्यम से टूर की बुकिंग कर सकते हैं।
झारखंड से भी गुजरेगी भारत गौरव ट्रेन, इन दिन शुरू होगी यात्रा…
Date:

गुड़गांव से गायब हुआ ट्रक, देवघर में मिला पूरा खजाना…
Deoghar : देवघर जिले में पुलिस ने एक...
सरकारी अस्पतालों में बच्चे के जन्म पर मिलेगा तोहफा, चौंक जायेंगे आप…
Kohramlive : तमिलनाडू सरकार ने नवजात बच्चों के लिये...
“मां, हम अभी आते हैं, ” और फिर कभी नहीं लौटे दो दोस्त…
Ranchi : राजधानी रांची से सटे नामकुम के खरसीदाग...
तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...
कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…
Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...











