भागलपुर : Bhagalpur के तिनटंगा करारी दियारा में नाव डूबने से बड़ी दुर्घटना घट गई है। इसमें 150 से अधिक किसान और मजदूर डूब गए। इनमें सौ से अधिक लोग खुद तैरकर बाहर आ गए। 11 लोग गोताखोरों की मदद से जिंदा निकाले गए। इनका इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
दुर्घटना नवगछिया के गोपालपुर तीनटंगा जहाज घाट के पास घटी। इस हादसे में 15 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पांच शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय नाविकों की मदद से लापता लोगों की खोज जारी है।
Bhagalpur की दुर्घटना में एक मृतका की पहचान हुई
ग्रामीणों के अनुसार नाव में सवार लोगों में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं और बच्चों की थी। अभी तक इन्हीं में से ज्यादा का कोई अता-पता नहीं चल रहा है। डूबने से एक मृत महिला की पहचान कर ली गई है। मृतका बब्लू मंडल की 35 वर्षीया पत्नी सुनैना देवी बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Upper Bazar की दुकानें हो रहीं बंद, आस्था को लगी खरोंच (Video)
एनडीआरएफ की नावें कर रही हैं खोज
लापता लोगों की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की दो नावें लगी हुई हैं। नाव में सवार एक व्यक्ति के अनुसार नाव में महिलाओं समेत 40 बच्चे भी सवार थे। एसडीआरएफ की टीम लगातार लापता लोगों की खोजबीन में जुटी है। डूबने वालों की खोजबीन युद्ध स्तर पर की जा रही है। स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। घटनास्थल पर भागलपुर के डीएम-एसपी सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद हैं।
काफी बड़ी थी नाव
स्थानीय लोगों ने बताया कि जो नाव पलटी है, वह आकार में काफी बड़ी थी। इतनी बड़ी कि लोग इस पर ट्रैक्टर तक लादकर गंगा उस पार जाते थे। आज भी इतनी बड़ी संख्या में लोग गंगा के उस पार मकई तोड़ने जा रहे थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे थे। प्रशासन ने जो सूची जारी की है, उसमें भी महिलाएं ज्यादा हैं।
इसे भी पढ़ें : अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो…झाड़ी में फिर मिली बच्ची









