Ranchi : पैसे के लेन-देन को लेकर दो दोस्त एक दूसरे के जानी दुश्मन हो गये। बात इतनी बिगड़ गई कि सुंदर हेम्ब्रम उर्फ एसटी और अमन कुमार पासवान ने भयानक इरादा बना लिया। पहले से तय प्लानिंग के तहत अपने दोस्त आलोक कुमार उर्फ कान्हा को दारू पीने का न्योता भेजा। बीते 24 मार्च को आलोक बिना बताये घर से निकल गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। आलोक को हर संभावित ठिकानों पर खोजा गया, पर उसका कुछ पता नहीं चला। आलोक के कुछ करीबी दोस्तों से भी उसके बारे में पूछा गया, पर किसी ने कुछ नहीं बताया। केवल एक शख्स से घरवाले को क्लू मिला कि सुंदर और अमन के पकड़े जाने के बाद सारी सच्चाई सामने आ सकती है। इसके बाद सुंदर और अमन के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज कराया गया। इस बीच 28 मार्च को आलोक की सड़ी-गली लाश बूटी मोड़ के नजदीक एक नर्सिग होम के पास एक गली में झाड़ी में मिली। मारा गया आलोक सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ पानी टंकी के पास रहता था। इस कांड को रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने बेहद गंभीरता से लिया। कांड का खुलासा करने के लिये आगे का टास्क सदर के थानेदार कुलदीप कुमार को दिया। टेक्निकल सेल की मदद से थानेदार कुलदीप ने सुंदर और अमन को उठा लिया। दोनों पूछताछ में टूट गये। वहीं इस हत्याकांड में शामिल अनिल ओहदार के बारे में भी सबकुछ बता दिया। अनिल भी पकड़ा गया। तीनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुये हत्या के पीछे छुपे सारे राज उगल दिये। पुलिस को बताया कि 25 मार्च की रात वे लोग पार्टी कर रहे थे। खाने-पीने के वक्त ही आलोक से कहासुनी हो गई। इसके बाद तीनों ने मिलकर पत्थर से कूच कर आलोक का काम तमाम कर दिया। पकड़े गये संदेही तीनों गुनहगार रांची के बड़गाई बस्ती के रहनेवाले हैं।
जिगरी दोस्त बने जानी दुश्मन, फिर जो हुआ भगवान न करें…
Date:
रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...
भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…
Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...
रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…
Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...
घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…
UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...
ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो
Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...











