spot_img

ओरमांझी में विहिप के स्थापना दिवस का आगाज…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड के उकरीद में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) रांची ग्रामीण जिला के स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भारत माता और श्रीराम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। दीप प्रज्वलन बजरंग दल झारखंड के प्रदेश संयोजक रंगनाथ महतो, रांची विभाग मंत्री रविशंकर राय, जिला संगठन मंत्री कार्तिक विश्वकर्मा और विहिप के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से किया।

1964 में हुई थी विहिप की स्थापना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रंगनाथ महतो ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के कार्य से जुड़े देश-विदेश के विभिन्न स्थानों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने विहिप की स्थापना के इतिहास का उल्लेख करते हुये कहा कि देश की आजादी के बाद भी कई सामाजिक और धार्मिक विषयों को लेकर चिंताएं बनी हुई थीं। उनके अनुसार, इन्हीं परिस्थितियों में विभिन्न मत-पंथ और संप्रदायों के प्रमुखों की उपस्थिति में 1964 में मुंबई के सांदीपनी साधनालय में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई थी।उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना रहा है। स्थापना दिवस कार्यक्रम के साथ ही ओरमांझी प्रखंड की सभी पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना भी बनाई गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने पंचायत स्तर तक स्थापना दिवस कार्यक्रम पहुंचाने को लेकर चर्चा की और आयोजन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद अकेला ने किया। इस मौके पर विहिप और बजरंग दल से जुड़े कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला टोली सदस्य अजय महतो, रणजीत महतो, उपेंद्र पहान, राजू महतो, प्रीतम महतो, विक्की कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, बिंदेश्वर महतो, केश्वर कुमार और दिवेश कुमार साहू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें :

गढ़वा में सिम विवाद पर ह’थियार चमकाया…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र में...

रांची पुलिस ने किया फा’यरिंग अभ्यास, ताकि…

Ranchi : अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये सिर्फ...

अब बारकोड बतायेगा पुलिस का लोकेशन,  चिपकाया ‘रक्षक ऐप’…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में सुरक्षा व्यवस्था को...

हजारीबाग में NGT की रोक, फिर भी सड़कों पर बेखौफ बालू माफिया…

Hazaribagh : नदियों पर रोक का पहरा है, लेकिन...

आधी रात गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, जन्मे नंदलाल…

Kohramlive : भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी की वह...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: