kohramlive desk : पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सदस्यों का राष्ट्रपति के भाषण पर अपने विचार रखने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की राशि सीधे उसके खाते में पहुंचती है। दुर्भाग्य ये है कि कई लोगों का कांटा 2014 में अटका हुआ है। उस समय महंगाई डबल डिजिट में थी। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता आपको पहचान गई है। इतना सारा उपदेश देते हैं तब भूल जाते हैं कि आपने भी 50 साल तक यहां बैठने का सौभाग्य प्राप्त किया था। पीएम ने कांग्रेस पर शायराना अंदाज में भी तंज किया।
अंध विरोध लोकतंत्र का अनादर
पीएम मोदी ने कहा कि आलोचना जीवंत लोकतंत्र का एक आभूषण है, लेकिन अंधविरोध लोकतंत्र का अनादर है। उन्होंने कहा कि संस्कार, स्वभाव से लोकतंत्र को लेकर प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने कहा कि कौन हिंदुस्तानी होगा जिसे कोरोना पर गर्व न हो। कांग्रेस ने योग का विरोध किया, मजाक बनाया। फिट इंडिया का भी विरोध किया।
देश में बढ़ा है एफडीआई
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में एफडीआई बढ़ा है. आज भारत रिन्यूएबल एनर्जी दुनिया के पांच बड़े देशों में शामिल है. हमने नियम और प्रक्रिया को सरल किया. आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में पूरी सामर्थ्य से कोशिश की। रिफॉर्म किए। आत्मनिर्भर भारत कांग्रेस को दर्द दे रहा है। ये सारी उपलब्धियां ऐसे समय में देश ने हासिल की हैं, जब सप्लाई चेन पूरी तरह चरमरा गई है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। पीएम मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान हुई चर्चा का कल यानी 8 फरवरी को राज्यसभा में जवाब दे सकते हैं। बता दें कि धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में 12 घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई।
इसे भी पढ़ें : LIC के इस प्लान से 1 रुपये में मिल रहा है एक करोड़ का फायदा, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीन लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं, केंद्र ने SC को बताया
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, अब जमीन का भी होगा ‘आधार’ नंबर
इसे भी पढ़ें : कहीं आपका भी e-Shram Card तो नहीं हो गया रिजेक्ट, ऐसे करें चेक
इसे भी पढ़ें : माओवादियों द्वारा लगाये गये IED Blast में पत्रकार की मौत
इसे भी पढ़ें : कोडरमा, हजारीबाग, चतरा और गिरिडीह में इंटरनेट सेवाएं बंद, जानिये क्यों
इसे भी पढ़ें : “जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरकार का हर विधायक होगा मुख्यमंत्री, ऐसे करेंगे काम : चन्नी






