kohramlive desk :बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। Katrina Kaif इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन फिल्म से ज्यादा चारों तरफ उनकी शादी की चर्चा हो रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा चुका है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इसी साल 2021 में दिसंबर के महीने में 7 फेरे लेने को पूरी तरह से तैयार हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Katrina Kaif And Vicky Kaushal) के वेडिंग वेन्यू को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आ चुकी है। जानकारी के मुताबिक, कटरीना कैफ और विक्की कौशल पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी रिलेशनशिप की बात को अभी तक कन्फर्म नहीं किया है। दोनों को कई इवेन्ट्स और पार्टीज में साथ में स्पॉट किया गया है। दोनों का आउटफिट सब्यासाची ने तैयार किया है।
इसके साथ ही इंटरनेशनल क्यूजीन सर्व की जाती है। इस किले में एक स्पा भी है, जो महिलाओं के पैलेस और आसपास के मंदिरों के बीच स्थित है। सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा के सेंट्रल कोर्टयार्ड को एक ट्रेडिशनल गार्डन में बदल दिया गया है, जिसमें अनेकों तरह के पेड़-पौधे लगाए गए हैं।
View this post on Instagram
रिपोर्ट के मुताबिक, कटरीना कैफ ने खुद राजस्थान की यह लोकेशन चुनी है। रिपोर्ट्स का कहना है कि कटरीना पक्का महारानी स्टाइल में शादी के बंधन में बंधना चाहती थीं। साथ ही फाइनेस्ट पारंपरिक जूलरी वह कैरी करना चाहती थीं। उन्हें राजस्थान का कल्चर काफी पसंद है। गेस्ट के रूप में इन्होंने एक राजस्थानी शादी अटेंड की थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी शादी इसी रिवाज में करनी तय की थी।








