spot_img
spot_img

खाना देने में देर क्या हुई, पत्नी को उतारा मौ’त के घाट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh : पतरातू थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट पानी टंकी के पास एक दर्दनाक घटना घटी। रविवार की रात शराब के नशे में धुत संतोष भुइंया ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी सुनीता देवी को लोहे के रॉड से बेरहमी से पीटकर मार डाला। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, संतोष नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी से खाना परोसने को कहा। किसी कारणवश खाना मिलने में देरी हुई, जिससे वह आग-बबूला हो गया। बात बढ़ी और गुस्से में संतोष ने पत्नी पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और संतोष को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने संतोष को अपनी कस्टडी में ले लिया। मृतका के छह बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। अब चार मासूम बच्चे बेसहारा हो गये हैं, जिनका कोई सहारा नहीं बचा। यह वारदात नशे के कारण बिखरते घरों और उजड़ते भविष्य की बानगी है। इस ओर गंभीरता से सोचने की जरूरत है, ताकि ऐसे और मासूमों का बचपन अनाथ होने से बच सके।

इसे भी पढ़ें :40 के पार पहुंचा पारा, इन जिलों में बच कर रहें…

इसे भी पढ़ें :सड़क हा’दसे की शिकार हो गई एक बिरहोर

इसे भी पढ़ें :झारखंड से मुंबई के लिये एक नई ट्रेन… जानें रूट

इसे भी पढ़ें :के रवि कुमार बोले, शॉर्टकट से बचें अधिकारी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...