spot_img
spot_img
spot_img

इतना सशक्त बनें कि नहीं लेना पड़े मुफ्त अनाज : सीएम हेमंत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi/Godda : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पदाधिकारी भी पहुंच रहे हैं, सरकार भी जा रही है और योजनायें भी हकीकत में उतर रही हैं। हमारी स्पष्ट सोच है कि राज्य के सुदूरवर्ती और दूरस्थ गांवों में भी विकास रफ्तार पकड़े। मौका था गोड्डा के तसरिया, सुंदरपहाड़ी में आयोजित विकास मेला सह जनता दरबार का। सीएम ने लोगों से कहा कि आप भी सरकार की योजनाओं को जानने-समझने का प्रयास करें और उसका लाभ लें।

जहां छोटे अधिकारी नहीं जाते थे, अब आला अधिकारी पहुंच रहे हैं

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार में अधिकारियों की सोच और कार्यशैली बदल चुकी है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के मार्फत गांव-पंचायत में शिविर के जरिए लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ। आला अधिकारी सरकार की योजनाओं को लेकर आपके दरवाजे पर पहुंच रहे हैं। आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित होते रहेंगे।

योजनाओं से जुड़ने में महिलाएं आगे

सीएम सोरेन ने कहा कि यहां की महिलाएं सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए बढ़ चढ़कर आगे आ रहीं है। वे इन योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सशक्त बन रहीं हैं। यह समाज के लिए सकारात्मक और बेहतर संकेत है।

नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, स्वरोजगार के लिए भी कई योजनाएं

सीएम ने कहा कि जो पढे लिखे हैं और नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए सरकारी विभागों में खाली पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निजी क्षेत्र के संस्थानों और कंपनियों में भी स्थानीय युवाओं के लिए 75 प्रतिशत नौकरी सुरक्षित करने का कानून बना दिया गया है। जो कम पढ़े लिखे हैं और स्वरोजगार करना चाहते हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना समेत कई योजनाओं को सरकार ने शुरू किया है।

बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की पहल

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के बच्चे-बच्चियों को बेहतर और गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। कई विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां निजी विद्यालयों की तर्ज पर पढ़ाई होगी। मॉडल स्कूलों के शिक्षकों को आईएमएम जैसे संस्थानों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। सरकार ने बच्चों की छात्रवृत्ति की राशि भी बढ़ा दी है। इसके साथ प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर इंजीनियरिंग और मेडिकल आदि की पढ़ाई के लिए भी सरकार सहायता दे रही है। अब बच्चों को सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देना है, पढ़ाई का खर्च सरकार वहन करेगी।

आपको आर्थिक रूप से सशक्त बनाना  है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश हर व्यक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि उसे मुफ्त आनाज लेने की कभी जरूरत ही ना पड़े। इस दिशा में कई योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं का मकसद आपको समृद्ध और खुशहाल बनाना है।

महिला मंडल चलाएगी पीडीएस दुकान

सीएम ने कहा कि पीडीएस दुकानों के संचालन का जिम्मा महिला मंडलों को दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी राशन कार्ड बनाने की कई शिकायतें लगातार मिल रही है। मैं उनसे कहता हूं कि वे गलत तरीके से बने राशन कार्ड सरेंडर कर दें, वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने दी ये सौगातें

सीएम हेमंत सोरेन ने 89 योजनाओं की सौगात दी। इसमें 18637.81 लाख रुपए की 31 योजनाओं का  उद्घाटन और 35065.64 लाख रुपए की 58 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इन योजनाओं का हुआ उद्घाटन

उद्घाटन किए जाने वाले योजनाओं में पथ निर्माण विभाग की 2, मत्स्य विभाग की 1, भवन निर्माण विभाग की 2 लघु सिंचाई विभाग की 3, ग्रामीण कार्य विभाग की 15 शिक्षा विभाग की 2 (कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सुंदरपहाड़ी) और भवन निर्माण की 1 (महागामा में आईटीआई भवन निर्माण) योजना है।

इन योजनाओं की रखी गई नींव

जिन योजनाओं की नींव रखी गई, उसमें पथ निर्माण विभाग की 10, कल्याण विभाग की 2, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 1 (123 गांव में एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना),  लघु सिंचाई विभाग की 3, ग्रामीण कार्य विभाग की 2, भवन निर्माण विभाग की 1 (एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुंदरपहाड़ी में मल्टीपरपस ऑडिटोरियम निर्माण) और एनआरईपी की 42 स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की योजना शामिल है।

21482 लाभुकों के बीच बांटी गई परिसंपत्तियां

विकास मेला सह जनता दरबार में 21482 लाभुकों के बीच 2840.29 लाख रुपए की परिसंपत्तियां बांटी गई। इनमें महत्वपूर्ण रूप से 8587 लाभुकों को मेधावी पुत्र/पुत्री छात्रवृत्ति सहायता योजना, 6679 लाभुकों को श्रमिक सेफ्टी किट योजना, 1000 लाभुकों को मातृत्व प्रसुविधा सहायता योजना, 1646 लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा चिकित्सा सहायता योजना और 19 का लाभ प्रदान किया गया।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रदीप यादव और दीपिका पांडेय, जिला परिषद अध्यक्षा बेबी देवी,  डीआईजी सुदर्शन मंडल, डीसी जीशान कमर और पुलिस कप्तान नाथू सिंह मीणा समेत जिला प्रशासन के कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : निलंबित IAS पूजा सिंघल के खिलाफ आरोप गठित

इसे भी पढ़ें : रांची के चौक-चौराहों से 15 दिनों के भीतर हटाने होंगे…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 30 जून तक यहां बरसेंगे मेघ, इन जिलों में लू…

Ranchi : झारखंड में मानसून की रफ्तार अब भी...

एक साथ कई SI-ASI इधर से उधर… देखें लिस्ट

Saraikela : सरायकेला-खरसावां पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...