Ranchi : राजधानी रांची में गाड़ी डलाने वाले सावधान हो जाएं। रांची DTO प्रवीण प्रकाश एक्शन मोड में हैं। आज यानी 28 दिसंबर को DTO ने रांची के अलग-अलग इलाकों में गाड़ियों की चेकिंग की। करमटोली, कचहरी चौक, रातू रोड, रिंग रोड, कांके और ओरमांझी में सघन चेकिंग की। भोर के चार बजे से 11 बजे तक टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोडेड, बिना परमिट, प्रदूषण प्रमाण, बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट एवं वाहन संबंधी अन्य कागजातों की जांच DTO प्रवीण प्रकाश ने अपनी टीम के साथ की।

57 वाहनों से वसूला गया 5 लाख 76 हज़ार रुपये का जुर्माना
गाड़ियों की चेकिंग के दौरान कुल 156 वाहनों की जांच की गई। ऑफिस स्टाफ ने बारी-बारी से सभी गाड़ियों के दस्तावेजों को खंगाला। कुल 57 गाड़ियों (मालवाहक वाहनों, हाइवा आदि) से 5 लाख 76 हजार रुपये जुर्माना के तौर पर वसूले गये।

आगे भी जारी रहेगी जांच, कागजात दुरुस्त रखें- डीटीओ
DTO ने कहा कि गाड़ियों की जांच अभी जारी रहेगी। वहीं राजधानी के लोगों से अपील की है कि सावधानी पूर्वक गाड़ी ड्राइव करें। गाड़ियों से संबंधित सभी कागजात साथ में अप-टू-डेट रखें। साथ ही वाहनों में लोडिंग कैपेसिटी के अनुसार ही ट्रांसपोर्टेशन करें।

शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, हेलमेट का उपयोग करें : डीटीओ
DTO प्रवीण कुमार प्रकाश ने गाड़ियों के मालिकों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। DTO प्रवीण प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं एवं मौतें दो पहिया वाहनों से हुई हैं। उन्होंने दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने की हिदायत दी।

इसे भी पढ़ें : Xiaomi और Redmi के इन स्मार्टफोन में अब दौड़ेगा Jio True 5G
इसे भी पढ़ें :झारखंड की मशहूर एक्ट्रेस ईशा आलिया का म*र्डर… देखें
इसे भी पढ़ें :मां हीराबेन से मिलने अस्पताल पहुंचे PM मोदी, डॉक्टरों ने कही ये बात…
इसे भी पढ़ें :PM की मां की बिगड़ी तबीयत, अहमदाबाद रवाना हुये मोदी… देखें
इसे भी पढ़ें :वीडियोकॉन के संस्थापक वेणुगोपाल धूत का कैसे हुआ पतन… जानें
इसे भी पढ़ें :जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें अपना काम








